भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल जो भारतीयता की बात करता है: कमलेश मिश्रा
उन्नाव:- भाजपा कार्यालय उन्नाव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष अपने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए जन जन तक पहुंचती हैं भाजपा एकमात्र ऐसा दल जो भारतीयता की बात करता है हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसकी बैठकों और कार्यक्रमों में राष्ट्रीयता भावना जगाने के लिए अभियान आते हैं हम राष्ट्र को सर्वप्रथम रख कर सोचते हैं। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार मा० प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी के मार्ग दर्शन में आगामी दिनों में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें 11, 12 व 13 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व तिरंगा यात्रा का आयोजन में होगा। 12-14 अगस्त, 2024 महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित होंगे।
13, 14 व 15 अगस्त 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहरना निश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण करवाना ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत रहे।
विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने बैठक में बताया 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन ही कहानी है। इस अवसर पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों को सच में मारे गये लोगों को श्रद्धाजलि दी जायेगी इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी संगोष्ठी के समापन के पश्चात सभी कार्यकता मौन जुलूस निकालते हुये कार्यक्रम का समापन करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रमों से संबन्धित जानकारी एवं फोटो नमो ऐप तथा सरल पोर्टल पर अपलोड होंगी
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया इसका आयोजन जिला केन्द्र पर विशाल कान्टीनेन्टल मोती नगर उन्नाव में होगा। 15 अगस्त 2024 को सभी सरकारी अर्धसरकारी शैक्षणिक सस्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी डाक घरों के साथ-साथ अन्य बिक्री केन्द्रों पर रहेगी। कार्यकर्ता ध्वज खरीदने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। कार्यकर्ता जिले से प्राप्त राष्ट्रीय ध्वज को बूथ टीम के द्वारा घरों में सम्पर्क कर लगवाने का काम करेगें।
इसी संबंध में 10 अगस्त 2024 को सभी मंडलों पर बैठक आयोजित होगी है। सभी शक्तिकेन्द्र एवं सभी बूथों पर कार्यक्रम की सम्पूर्ण योजना रचना बनाकर स्वतंत्रता के उत्सव में अपने सभी कार्यकर्ताओं को जनता के साथ जुड़कर उत्सव मनाना है।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक भी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि सहित सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर किया गया। बैठक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा , विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा , कार्यक्रम अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार , पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द अवस्थी , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित , राधेश्याम रावत, गंगा प्रसाद वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम चंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवन्तनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, प्रदेश संयोजक विभाग वेणु रंजन भदौरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता मिश्रा, हर-घर तिरंगा अभियान संयोजक प्रवीण सिंह नूतन, सह संयोजक कृष्ण कुमार वर्मा, सह संयोजक महेश चन्द्र दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments