Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित के नेतृत्व में बुनकरों को किया गया सम्मानित

उन्नाव:- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में 7 अगस्त में रखा गया कार्यक्रम भाजपा से महिला मोर्चा द्वारा जरी जरदोजी क्लस्टर आफ सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा साधना दीक्षित के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा जरदोजी संस्थान में कढ़ाई बुनाई सिलाई कर रही बहनों व भाईयों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा 7 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से हैंडलूम हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा और पहचान बन गया है।
जाहिरा, ज्योती, उजमा, शैनिम, मधू, पुष्पलता, रश्मि, अर्चना, बंदना, विभा, उर्मिला अराधना, गीता, सालिनी, सबाना, यास्मीन आदि का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुनीता दीक्षित, जिला मंत्री श्रद्धा बाजपेई, ललिता मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, ज्योति दीक्षित, मोनिका सिंहा , ममता सिंह रेनू, जयंती, सविता आदि उपस्थित रहीं।

No comments