"विशाल तिरंगा यात्रा" के सेल्फ़ी पॉइंट का भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने विमल द्विवेदी की उपस्थिति में किया शुभारंभ
उन्नाव:- नर सेवा - नारायण सेवा के द्वारा आगामी १४ अगस्त को निकाली जाने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के " सेल्फी प्वाइंट" का कचेहरी स्थित सरदार पटेल द्वार के पास उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता व तिरंगा यात्रा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी द्वारा किया गया।
गणमान्य अतिथियों द्वारा पहले भारत माता के चित्र की आरती की गई साथ ही फीता काटने के उपरांत अपने मोबाइलों से सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सेल्फी लेकर उद्घाटन किया गया।
विमल द्विवेदी ने बताया गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी "नर सेवा नारायण सेवा समिति उन्नाव के तत्वावधान में 14 अगस्त 2024 को विशाल तिरंगा यात्रा प्रस्तावित हैं। जिसका मुख्य आकर्षण 151 मीटर लम्बा तिरंगा ,आर्मी बैंड साथ ही भव्य झाकियां रहेंगी।
भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा संगठन के कार्यकर्ता पिछले 15 दिन से लगातार जनसंपर्क कर रहे व हर घर तिरंगा लगाने का आवाहन कर रहे है साथ ही आमजनमानस को तिरंगा व आमंत्रण देकर यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह कर रहे है। उन्होंने कहा आजकल युवाओं में सेल्फ़ी का अधिक क्रेज हैं इसलिए एक सेल्फ़ी देश के नाम मुहिम शुरू करने व युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ाने के लिए सेल्फ़ी पॉइंट का उद्घाटन विशिष्ठ अतिथियों द्वारा किया गया हैं।जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, पूर्व सैनिक परीक्षित अवस्थी, सुधीर तिवारी, निशांत शुक्ला, अवधेश दीक्षित, सुरेश सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, कुलदीप वर्मा, राकेश राजपूत, एडवोकेट अवनीश तिवारी, अमित तिवारी, विकास सिंह सेंगर, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील भदोरिया, आर के मिश्रा, दीपू तिवारी, आलोक शुक्ला, अभिषेक तिवारी, धर्मेद्र शुक्ला, चहेल तिवारी, अभि तिवारी ,मनोज, शिवसेवक त्रिपाठी, राम तिवारी, सूर्यम शुक्ला, आयुष सोनि , मुकेश दीक्षित, सुरेश वर्मा, विशाल शुक्ला सहित सैकड़ो राष्ट्र भक्तो ने अतिथियों के साथ सेल्फी लेकर तिरंगा यात्रा के सफल बनाने का संकल्प लिया।
No comments