Breaking News

सफीपुर विधानसभा में भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

सफीपुर:- भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज द्वारा सफीपुर स्थित डाक बंगला रोड में लोकसभा चुनाव के विधानसभा कार्यालय का हवन पूजन कर उद्घाटन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, विधायक सफीपुर बम्बालाल दिवाकर, विधान परिषद सदस्य राम चन्द्र प्रधान, लोकसभा चुनाव संयोजक भगौती रावत, सह संयोजक अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ततपश्चात भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज द्वारा सफीपुर स्थित देवा रिजॉर्ट, विमल गेस्ट हाउस मियागंज में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु निवेदन किया गया।

No comments