इंडिया गठबंधन द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
कानपुर:- अकबरपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन कनिष्क पांडेय पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर विधानसभा द्वारा कनिष्क होटल रामादेवी कानपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुनींद्र शुक्ला पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक, जगराम सिंह यादव पूर्व विधायक, फतेहबहादुर सिंह पूर्व प्रत्याशी महाराजपुर विधानसभा, विजय सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, योगेश वर्मा पूर्व पार्षद, अंजिला वर्मा पूर्व पार्षद, अर्पित यादव पार्षद एवं अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित नेतागण/कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राम कुमार एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया पूर्व विधायक ने कार्यकर्त्ता सम्मलेन में उपस्थित सभी लोगों से अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल एवं कानपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अलोक मिश्रा को भारी मतों से जिताने की अपील की।
No comments