Breaking News

सांसद साक्षी महाराज ने सदर विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

उन्नाव:- भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज ने सदर विधानसभा के गंगाघाट स्थित माँ वैष्णो गेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह एवं जनप्रतिनिधि बैठक कार्यक्रम में राम मंदिर आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कारसेवकों को सम्मानित किया एवं मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में अभूतपूर्व विजय हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, विधायक सदर पंकज गुप्ता, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्षा कौमुदी पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभासदगण, प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments