Breaking News

जीत के साक्षी को लोकसभा में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने पुनः बनाया प्रत्याशी।Latest Unnao News


उन्नाव:- भाजपा ने आज देर शाम 195 लोकसभा प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की जिसमें उन्नाव से लगातार दूसरी बार सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज को अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। साक्षी महाराज ने वर्ष 2014 में जनपद उन्नाव से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और 5,18834 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की तो वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा और कांग्रेस से प्रत्याशी रहीं पूर्व सांसद अन्नू टंडन की जमानत जप्त करते हुए 703507 मतों से विजयी हुए जिसको देखते हुए इस बाद पुनः भाजपा ने जीत के साक्षी को हैट्रिक लगाने के लिए उन्नाव से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है।

अगर बात की जाए उन्नाव लोकसभा सीट में कुल 23,34,196 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या कि 12,39,723 और महिला वोटरों की संख्या 10,94,371 है। उन्नाव लोकसभा सीट में कुल छह विधानसभा है। उन्नाव में अगर जातिगत समीकरण की बात की जाए तो यहाँ सबसे ज्यादा लोधी मतदाता हैं और लोगों का कहना हैं कि लोधी मतदाता जिधर जाता हैं जीत उसी प्रत्याशी की होती हैं और साक्षी महाराज भी लोधी जाति से आते हैं यहीं कारण हैं कि वह जनपद से लगातार रिकॉर्ड मतों से जीतते आ रहे हैं।

No comments