लोकसभा चुनाव प्रबंधन सीमित एवं कोर कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
उन्नाव:- भारतीय जनता पार्टी उन्नाव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय साक्षी धाम उन्नाव में विकसित भारत हेतु संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रीकरण अभियान के संबंध में सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार द्वारा पत्रकार वार्ता की गई। पत्रकार वार्ता में इस चुनाव में आम जनता से सीधे जुड़ाव को लेकर आज विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान को बढ़ाते हुए सुझाव पेटिका को लांच किया गया।
सांसद ने बताया कि पार्टी ने संकल्प पत्र 2024 के लिए जनता से सुझाव लेने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया। इस सुझाव पेटिका के माध्यम से आम जनता से मिलने वाले सुझावों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेगी। आगामी 15 मार्च तक प्रत्येक विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर यह पेटिका रखी जाएंगी जिनमे सुझाव डाले जा सकेंगे फिर इन पेटिकाओं में लिखे सुझावों को सरल एप के माध्यम से आईटी के कार्यकर्ता अपलोड करेंगे और अच्छे सुझावों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा हमारी सरकार लगातार सभी का खयाल रखते हुए भारत को हर मोर्चे पर आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है देश तरक्की कर रहा हैं माननीय मोदी जी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और वो जन जन से भारत को विकसित बनाने के लिए सुझाव ले रहे हैं जिससे उन्हें संकल्प पत्र में शामिल किया जा सके। भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं। भाजपा हर पल चुनाव के मोड में रहती हैं। भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच कार्य करते हैं। भारतीय जनता पार्टी को कार्यकर्ता चुनाव लड़ाते हैं।
इस वार्ता में सदर विधायक पंकज गुप्ता, लोकसभा चुनाव के संयोजक भगवती प्रसाद रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, लोकसभा चुनाव में उन्नाव सदर विधानसभा के प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
तीन विधानसभाओं की प्रबंधन समिति और कोर कमेटी की बैठक आयोजित
लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी उन्नाव द्वारा लोकसभा चुनाव की 165 उन्नाव, 166 भगवंतनगर, 167 पुरवा विधानसभा की कोर कमेटी और प्रबंधन समिति की बैठकें आयोजित हुई।
उन्नाव की बैठक लोकसभा चुनाव कार्यालय साक्षी धाम में वहीं भगवंतनगर की बैठक परिमल वाटिका में व पुरवा की बैठक कंचनपुर कार्यालय में आयोजित की गई।
भगवंतनगर की बैठक में जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त कर उनको उनके कार्यों उनकी बारीकियों के विषय में बताया।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कार्यकर्ताओं से कहा प्रभारी जी ने अबकी बार 5 लाख के पार का नारा दिया उन्नाव के लिए दिया हैं इस बार की जीत 5 लाख के पार होनी चाहिए इसके लिए हम कार्यकर्ताओं अपनी ऊर्जा लगानी है।
इसके पूर्व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ला, लोकसभा संयोजक भगवती प्रसाद रावत, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, विधानसभा प्रभारी राकेश कृष्ण साहू, संयोजक समीर शुक्ला ने विधानसभा की विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव पेटिका का उद्घाटन किया।पुरवा विधानसभा में भी पेटिका का उद्घाटन किया गया जिसमें अतिथियों सहित विधायक अनिल सिंह, विधानसभा प्रभारी अनुराग अवस्थी, संयोजक रजनीश वर्मा उपस्थित रहे।
No comments