'एक पद यात्रा राष्ट्र के नाम' में कदम से कदम मिलाकर दौड़ी नारी शक्ति
उन्नाव:- मातृशक्ति के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी के नारीशक्ति वंदन मैराथन कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। “एक पद यात्रा राष्ट्र के नाम” कार्यक्रम में नारीशक्ति कदम से कदम मिलाकर चली। महिलाओं ने लगाते हुए मोदी मोदी के नारे भी लगाये।
सोमवार निकट शास्त्री प्रतिमा पर नारीशक्ति वंदन मैराथन में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिला कार्यकर्ता एकत्रित हुई। एकत्रीकरण के बाद तय समय पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, अभियान संयोजक, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित ने संयुक्त रूप से महिलाओं को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सभी महिलाओं ने बड़े चौराहे तक की पद यात्रा की। पद यात्रा करते हुए महिलाएं एक दूसरे साथ देती रही।
एक पद यात्रा राष्ट्र के नाम की जानकारी देते हुए साधना दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति अर्थात नारी शक्ति के लिए रखा गया था। हम भी समाज में बराबर की भागीदारी रखते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारी शक्ति विजन में हमारी भूमिका है। इसके लिए दिन-रात एक कर हमने मोदी जी के सपने को सच करना है।
उन्होंने बताया कि नारीशक्ति वंदन मैराथन के नाम से यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से दिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हमारी बहनों ने भाग लिया। आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम होंगे, जिससे समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी जा सके। मैराथन जैसे कार्यक्रमों से अपने स्वास्थ्य को भी ठीक रखा जा सकता है, यहाँ से स्वस्थ्य नारी शक्ति का भी संदेश दिया गया है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी महिलाओं को बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया और केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और सभी से आह्वान किया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है।
इस पद यात्रा में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता द्विवेदी, किशोरी त्रिवेदी, अर्चना सिंह, जयंती, सरिता सिंह, शांति सिंह, बीना सिंह, अंजू आदि रहीं।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल, जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील, महेश चंद्र दीक्षित, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित, पैक्सफेड डायरेक्टर रश्मि गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments