नारी शक्ति वंदन महिलाओं की भागीदारी: अर्जुन राम मेघवाल
उन्नाव:- नारी वंदन कोई नया नहीं है हमारी संस्कृति हैं यत्र नारियंतु पूज्यते तत्र रमंते देवता प्रधानमंत्री जी ने उनके लिए संसद में 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर नया कानून बनाया जिसे नाम दिया नारी शक्ति वंदन महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा। देश की नई संसद में पहला जो कानून बना वो महिलाओं के आरक्षण का यह हमारे लिए गर्व का विषय है यह बात केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला सम्मेलन में उन्नाव में कही।
उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में धुएं से मां की आंख में आंसू देख उन्होंने प्रण किया यदि मुझे सेवा का कोई अवसर मिला तो किसी मां के आंख में धुएं से आसू नहीं आने दूंगा और उज्जवला योजना लाए। प्रधानमंत्री के एक आवाहन पर सक्षम लोगों ने सब्सिडी छोड़ी जिसका लाभ मिलेगा।
श्री मेघवाल ने आगे बताया प्रधानमंत्री ने महिलाओं को ध्यान में रखकर लाल किले की प्राचीर से 10 करोड़ शौचालय बनाने का प्रण लिया तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री नामुमकिन कहते थे लेकिन मोदी जी ने बहुत आसानी से इसको मुमकिन किया क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। भारत के कुपोषण की चर्चा विदेशों में थी प्रधानमंत्री जी को यह अच्छा नहीं लगा क्योंकि देश की बुराई पसंद उन्होंने मातृत्व वंदना योजना शुरू कर इसे समाप्त करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को ध्यान में रखकर अनेक योजनाएं चलाई आवास योजना से महिला लाभान्वित हुईं हैं।
*उन्होंने कविता पढ़ी नारी को वंदन करने का अवसर मोदी ने दिलाया है एक अटके हुए बिल को मोदी ने पास कराया है।* कार्यकर्ताओं को कहा भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे अब हमारा एक हो मंतर बढ़ाना जीत के अंतर।
भाजपा द्वारा शहर के अरोड़ा रिजॉर्ट में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पहुँच उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अजीत पाल, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा, संयोजक भगवती रावत, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बंबालाल दिवाकर, ब्रजेश रावत, अनिल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन आदि उपस्थित रहे।
No comments