राणा सांगा पर टिप्पणी के मामले में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन Latest Unnao News
महाराणा सांगा के ऊपर अपशब्द बोलने वाले सपा सांसद राम लाल सुमन के खिलाफ उन्नाव में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें सपा सांसद राम लाल सुमन को तत्काल प्रभाव से संसद से इनका बहिष्कार किया जाए ताकि दुबारा कोई भी इस प्रकार की गलती न करे। महाराणा सांगा जी भारत देश को बचाने के लिए अपनी एक आंख और एक हाथ भी गवा दिया युद्ध में और सपा के सांसद उनको अपशब्द कह रहे है। इस प्रकरण से पूरे देश के सर्व समाज में बहुत ही रोष है। इस लिए उन्नाव में प्रदेश महामंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नर से नारायण सेवा के विमल द्विवेदी ,बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतू सिंह सेंगर के साथ वीरेश सिंह चंदेल प्रदेश मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष लखनऊ अमितेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सरिता सिंह , श्री राधिका सेवा समित की संस्थापक गुड़िया चौहान , श्रीनाथ नित्य प्रसाद वितरण के आचार्य शिवम तिवारी, करणी सेना के जिला महामंत्री नारेंद्र सिंह, विवेक सिंह चौहान, राजेश सिंह सेंगर , श्याम सिंह, दीपक सिंह , दीपक सिंह (करोवन), वीरेन्द्र सिंह सेंगर , अनुज मिश्रा, शिवम सिंह, राहुल सिंह , रत्नेश सिंह, अतुल सिंह , अजीत सिंह "प्रीतू", गौरव पाण्डेय एवं सर्व समाज के बहुत से लोग आए हुए थे।
No comments