Breaking News

दिल्ली में भाजपा की जीत पर उन्नाव में मनाया गया जश्न, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई


उन्नाव:- अयोध्या के 265 मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की 65,000 से अधिक मतों से हुई ऐतिहासिक जीत और दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी उन्नाव के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इसी को लेकर उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर मंदिर के सामने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के नेतृत्व में सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजा अतशबाजी जला एक दूसरे का मुंह मीठा करवा जीत कर ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा मोदी जी कार्यों पर जनता का विश्वास है। भाजपा के लाखों कार्यकर्ता सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाते हैं। मोदी जी के कार्यों को लेकर जनता में बताते हैं निश्चित ही इससे दिल्ली की जनता के मन में विश्वास पैदा हुआ  इतना बड़ा बहुमत दिया लगातार विपक्षी दलों ने संविधान के नाम पर झूठ फैलाया अब वह जनता के सामने है जनता इनको जान चुकी हैं।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा दिल्ली के दिल में मोदी जी हैं मोदी जी जिस दिशा देश को लेकर चले उससे जनता के मन में विश्वास पैदा हुआ ऐसे ही उत्तर प्रदेश में योगी जी हैं दिल्ली में झूठ बोल विक्टिम कार्ड खेल केजरीवाल ने सरकार बना ली थी जनता के कामों से मुंह मोड़ भ्रष्ट्राचार में लिप्त हो गए थे जनता ने उनको पहचान सही सबक सिखाया।

उत्तर प्रदेश और उन्नाव से कई कार्यकर्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगे थे जिनमे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित भी थी। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने उन्हें माला पहना तथा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक पंकज गुप्ता ने उनका मुंह मीठा करवा उनको बधाई दी।

जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, विमला कुरील, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सभासद बृजेश पाण्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण भानु मिश्रा,  संदीप पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मसवासी सुशील रावत, आदित्य जायसवाल, आयुष तिवारी सभासद, निशेष जायसवाल, सभासद नवीन सिंह, मोनू दीक्षित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments