मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट भाजपा सरकार के महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते को चरितार्थ करते हुए गरीब कल्याण को समर्पित है
उन्नाव:- प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
श्री गुप्ता ने कहा 2025-26 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है। यह बजट विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है। बजट अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।
बजट 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, जो हर भारतीय के सपने को पूरा करेगा। सामान्यतः किसी भी बजट का फोकस सरकारी खजाना भरने पर होता है, लेकिन यह बजट आम लोगों की जेब भरेगा और इससे लोगों की बचत बढ़ेगी। कांग्रेस सरकार में दो लाख से अधिक आय पर कर लगता था, अब मोदी सरकार ने अभूतपूर्व परिवर्तन करते हुए हर भारतीय को बहुत बड़ी राहत देकर 12 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया है। मोदी सरकार के प्रत्येक बजट में अन्नदाताओं का समग्र कल्याण रहा है।
उन्होंने आगे कहा निर्मला सीतारमण जी के द्वारा प्रस्तुत उनका आठवां बजट GYAN का बजट है। गरीब: समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए योजनाएं युवा: युवाओं को रोजगार और शिक्षा में अवसर प्रदान करना। अन्नदाता: किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं। नारी शक्ति: महिलाओं को सशक्त करने के लिए नई पहल का बजट है।
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व की सरकारों में बार-बार गरीबी हटाओ गरीब हटाओ के नारे होते थे लेकिन मोदी जी की सरकार वास्तविक रूप से गरीब कल्याण का कार्य कर रहे है। दीनदयाल जी के विचारों से जब तक अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उदय नहीं हो जाता तब तक हमारा एक एक कार्यकर्ता चरैवेति चरैवेति इसके लिए कार्य करता रहेगा। आज गरीब के पास उसका पक्का घर है गरीब के पास बिजली सहित स्वच्छ जल उसके घर पहुंच रहा है। जहां एक ओर गरीब को बजट में फोकस किया गया है वहीं दूसरी ओर मध्यम वर्ग को टैक्स स्लैब में बदलाव करके राहत दी गई है मोदी सरकार जी की सरकार आने के बाद लगातार टैक्स स्लैब में बदलाव कर उन्हें छूट के दायरे में लाया गया 2014 के बाद 2 लाख से 2.5 लाख फिर 5 लाख फिर 7 लाख फिर सबसे बड़ा 12 लाख तक की आय पर टैक्स देय नहीं है।
युवाओं के लिए देश में IIT संस्थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज में 10000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 3 AI एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण होगा। AI एजुकेशन के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाई जाएगी। केसीसी की लिमिट 3 लाख से 5 लाख की गई। केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के पहले चरण में राज्यों के सहयोग से 100 कम उत्पादकता और कम बीमा कवरेज वाले कृषि जिलों को शामिल किया जाएगा। यह योजना कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद करेगी। इसके साथ ही, भंडारण और सिंचाई सुविधाओं में सुधार किया जाएगा किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे 1.7 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं को लाभ मिलेगा। कृषि क्षेत्र में रोजगार की कमी को दूर करने के लिए एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें कौशल विकास, निवेश और तकनीक के माध्यम से कृषि में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए, दालों में आत्मनिर्भरता के लिए छह वर्षीय मिशन शुरू किया जाएगा। किसानों से मिलने वाली तूर, उड़द और मसूर दालों की अधिकतम मात्रा की खरीद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*भारतीय फुटवियर क्षेत्र की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, डिजाइन क्षमता, घटक निर्माण और गैर-चमड़े के जूते के लिए आवश्यक मशीनरी को समर्थन दिया जाएगा। यह योजना फुटवियर उद्योग में 22 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगी। इससे अर्थव्यवस्था में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान होगा और 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात उत्पन्न होगा। बजट ने भारतीय खिलौना उद्योग को भी पुनर्जीवित करने पर जोर दिया है। उन्नाव को भी इसका लाभ मिल सकता है।*
इस बजट में 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए लोन स्कीम शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ का फंड। 120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम। देश में राज्यों को 1.5 लाख करोड़ का लोन देंगे। राज्यों में खनन सूचकांक की स्थापना होगी। 1 लाख करोड़ का अर्बन चैलेंज फंड दिया है। 20 हजार करोड़ का परमाणु ऊर्जा मिशन। ‘2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य’ बीमा क्षेत्र में 100 फीसदी FDI। कैंसर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित रोगियों को राहत देने के लिए 36 जीवन रक्षक दवाओं को सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता के पूर्व बजट पर गोष्ठी आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश महामंत्री ने कहा किसी देश की शक्ति उसकी भूमि में नहीं बल्कि उसके लोगों में होती है और इस है। यह बजट स्टीकर समावेशी विकास के माध्यम से मोदी सरकार की सबका साथ, सबका विकास की प्रतिबद्धता की पुनर्जीवित बनती है केंद्रीय बजट चार प्रमुख इंजनों द्वारा संचालित है ग्रामीण समृद्धि के लिए कृषि, उद्यमिता और रोजगार सृजन के लिया एम.एस.एम.ई (MSME), बुनियादी ढांचे और नवाचार के लिए निवेश, और वैश्विक प्रतिस्पर्धा व आर्थिक वृद्धि के लिए निर्यात।
जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार ने कहा यह बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, अर्थात कराधान, ऊर्जा क्षेत्र, शहरी विकास, वित्तीय क्षेत्र, नियामक सुधार और खनन। इस बजट का लक्ष्य एक व्यापक छह-आयामी दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसने विकास की गति देना, समावेशी विकास को सुरक्षित करना, भारत के मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति को बढ़ाना, निजी क्षेत्र के निवेश की प्रेरित करना और घरेलू भावना की सशक्त करना शामिल है।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री माननीय अनूप गुप्ता सहित जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायक पंकज गुप्ता अभियान संयोजक मनीष जायसवाल कृष्ण कुमार वर्मा प्रवीण सिंह नूतन कमल बाजपेई जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, स्वयं सहायता की बहने डॉक्टर किसान वकील प्रोफेसर इंजीनियर पुजारी कथा वाचक सीए अकाउंट के सीनियर विद्यार्थी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments