भाजपा करेगी अटल विरासत कार्यकम
उन्नाव:- भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि यह वर्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। श्रद्धेय अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला स्तर पर व्यापक रूप से अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी कार्यक्रम संपन्न हुए।
श्रद्धेय अटल जी के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा में भाग लिया।
भाजपा कार्यालय सहित जिले में मंडलों में श्रद्धेय अटल जी चित्र और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
श्रद्धेय अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भाजपा जिला कार्यालय उन्नाव में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया कार्यालय में कवि के रूप में कवि हृदय को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए काव्य संध्या का भी आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर तक भी ऐसे आयोजन हुए।
सभी देशवासी गौरवान्वित है कि देश के दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे एवं श्रद्धेय अटल जी की सोच साकार हो रही है।
अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता एवं श्रद्धेय अटल जी के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल जी के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम (पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ) या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है।
उन्होंने आगे बताया कि हम लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे, हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों/कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से श्रद्धेय अटल जी के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे।
इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जी पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा। तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेंगे।
अटल विरासत सम्मेलन- इस कार्यक्रम के पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च, 2025 के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिले के प्रबुद्धजन सूचीबद्ध विशिष्टजन एवं अटल जी के सभी प्रसंशक आमंत्रित किये जाएंगे।
सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके एक एक वरिष्ठ कार्यकता का सम्मान होगा।अटल जी के व्यक्तित्व व कवित्व पर हमारे जिले में जो भी लेख व पुस्तके लिखी गयी है उनके लेखकों का सम्मानित किया जायेगा। श्रद्धेय अटल जी के संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण हागा। इसी सम्मेलन में श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल में हमारे प्रदेश में उनकी प्रेरणा से शुरू हुई विशेष योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतिकरण होगा।
श्री कटियार द्वारा बताया कि जिनके पास श्रद्धेय अटल जी से जुड़ी हुई कोई भी स्मृति कागजी / ऑडियो/विडियो के माध्यम में उपलब्ध हो या वे सभी वरिष्ठ जन जिन्होनें श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य किया हो वह सभी हमारे भाजपा जिला कार्यालय से इस नम्बर-9935332460, 8840126132 पर सम्पर्क अवश्य करें जिससे हमारा संगठन उन पुण्य महानुभवों तक पहुँच सके।
वार्ता में नगर पंचायत भगवत नगर के अध्यक्ष आशीष शुक्ला रिंकू बी जे पी नेता राम चंद वर्मा ,जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला,नूतन सिंह मौजूद रहे।
No comments