जातिवाद, क्षेत्रवाद, संप्रदायवाद से ऊपर हमारे लिए राष्ट्रवाद है: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव
उन्नाव:- भारत मां के बेटे नरेंद्र मोदी की वजह से आज श्रीनगर में तिरंगा लहरा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर न ही कांग्रेस न ही वामपंथियों के मुंह से एक शब्द निकला
हम 15 अगस्त को आजादी का स्मृति दिवस मनाते हैं स्वतंत्रता की मिठास के साथ हमें विभाजन का भी दर्द झेलना पड़ा है जिन्हें अपनी जड़ों को छोड़ना पड़ा उन सबको नमन करता हूं। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने के विशाल कॉन्टिनेंटल मोतीनगर उन्नाव में भाजपा द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका गोष्ठी में कही।
उन्होंने आगे कहा भगवान राम के पुत्र के द्वारा बसाए गए लाहौर ढाकेश्वरी देवी का नगर ढाका गुरुनानक देव का जन्मस्थान ननकाना साहिब जैनों बौद्धों के पवित्र स्थलों को लोगों को छोड़कर जाना पड़ा यह सबके लिए बड़ा ही दुखद था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद डॉ अम्बेडकर जैसे बड़े नेता विरोध नेहरू की द्वारा मुस्लिम लीग को संतुष्ट करने की नीतियों के खिलाफ थे। इन्होंने नेहरू को पत्र लिखकर इसका विरोध भी किया बाद में उन लोगों अपने पुस्तकों इन सबको लिखा है।देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस देश में मुस्लिम लीग के मुस्लिम नेताओं द्वारा डायरेक्ट एक्शन डे बिहार में महिला विरोधी हिंसा नग्न महिलाओं की परेड अन्य धर्मों की महिलाओं के साथ दुराचार आदि को भी याद रखना चाहिए देश में बंगाल केरल तमिलनाडु हैदराबाद क्या हो रहा है यह भी हमें देखना चाहिए।
जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना मिश्रा ने कहा विभाजन दर्द हमें याद रखना कितनी ही बहन बेटियों के साथ दुराचार किया गया कितने ही लोग कत्ल किए हमें इसको याद रखते देश की अखंडता के लिए संकल्पित होना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा देश के बंटवारे के समय बंटवारे के समय दोनों देशों स्वेच्छा से लोगों को आना जाना था यहां से जो लोग गए वह तो वह तो सुरक्षित गए थे लेकिन उधर से आने वालों का सबकुछ लूट लिया गया और उनका कत्लेआम कर दिया गया।
विभाजन में भारत आईं श्रीमती शीलवती तनेजा जी ने अपने परिवार की आपबीती बताते हुए कहा हम जैसे तैसे यहां पहुंचे थे हमारे शरीर पर कपड़े के शिवा हमारे पास कुछ नहीं बचा था।
गोष्ठी में विभाजन के समय यातनाएं झेलने वाले लोगों का सम्मान किया गया जिनमें शीलवती तनेजा जी साधुराम राजपाल आदि रहे।
गोष्ठी के पूर्व विभाजन विभीषिका पर लगाई गई प्रदर्शनी का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार विधायकों क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ने सामूहिक रूप से उद्घाटन किया। गोष्ठी के उपरांत विभाजन में अपनी जान गवाने वाले विभाजन का दंश झेलने वालों की याद में मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया संयोजन जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा और महेश दीक्षित का रहा।
इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री /जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा , जिला अध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार , विधायक सदर पंकज गुप्ता , विधायक बांगरमऊ बांगरमऊ श्रीकांत कटियार , विधायक मोहान बृजेश रावत , विधायक पुरवा अनिल सिंह , विधायक भगवन्त नगर आशुतोष शुक्ला , प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनन्द अवस्थी ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित , गंगा प्रसाद वर्मा , जिला महामंत्री प्रवीण सिंह , जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित , कृष्ण कुमार वर्मा , अनुराग अवस्थी , जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल , अध्यक्ष अवनीश गुप्ता , पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी समेत वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments