आजादी के महोत्सव में जन सहभागिता को सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है: अवधेश कटियार
उन्नाव:- भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत जिले की सदर विधानसभा की तिरंगा यात्रा उन्नाव नगर आवास विकास स्थित पटेल पार्क से गाँधी नगर तिराहा स्थित विशम्भर दयाल त्रिपाठी प्रतिमा तक भाजपा युवा मोर्चा उन्नाव के तत्वावधान में दो पहिया वाहनों द्वारा निकाली गई।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आवास विकास कालोनी स्थित पटेल पार्क में अपने दोपहिया वाहनों में तिरंगा झंडा बांधकर एकत्रित हुए वहां से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार व सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ हुआ।
ततपश्चात बड़े चैराहा, छोटे चौराहा होते हुए गाँधी नगर तिराहे पर स्थित विशम्भर दयाल त्रिपाठी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। पूरा भारत माता की जय घोष और वंदे मातरम के नारों से यात्रा मार्ग गुंजायमान रहा।
जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार ने कहा हर घर तिरंगा अभियान द्वारा भाजपा युवाओं में राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने का प्रयास कर रही है आजादी के महोत्सव में जन सहभागिता को सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा आज भारत वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसका श्रेय आजादी की लड़ाई लड़ने वाले वीर सेनानियों को जाता है भारतीयों के अनवरत प्रयासों से भारत जल्द ही विकसित राष्ट्र बन कर उभरेगा।
सफीपुर विधानसभा में भी यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक बम्बा लाल दिवाकर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता ने यात्रा का नेतृत्व किया।
सदर विधानसभा की यात्रा में जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार , विधायक सदर पंकज गुप्ता , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनन्द अवस्थी , जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित , जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा मानस भूषण द्विवेदी , कार्यक्रम संयोजक प्रवीण शुक्ला "शानू" , युवा मोर्चा जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज सिंह , नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा क्षितिज शुक्ला , प्रत्यय गुप्ता , अमन गुप्ता , ऋषि परिहार सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रवासी मानस भूषण द्विवेदी, जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रवीण शुक्ल, नगर अध्यक्ष क्षितिज शुक्ल, गंगाघाट मण्डल अध्यक्ष प्रत्यय गुप्ता, नगर महामंत्री अमन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष ऋषि सिंह परिहार एवं शोभित शुक्ल, प्रभात मिश्रा, शिवा कुशवाहा, आकर्षण गौतम।
No comments