Breaking News

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थापना कार्यक्रम हुआ सम्पन्न


उन्नाव:- उन्नाव शहर के मोहल्ला आदर्श नगर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान राम दरबार, राधा कृष्ण दरबार, खाटु श्याम, शनि देव शिला की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा भी निकाली गई। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मन्दिर परिसर में पहुँचकर शोभा यात्रा को रवाना किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शुक्ला, समाजसेवी आलोक निगम, समाजसेवी विमल द्विवेदी ने भण्डारे का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के आयोजक राजकिशोर शुक्ला ने सभी अतिथियों को पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकित शुक्ला, धर्ममंगल सिंह यादव, सावित्री शुक्ला, पिंकी शुक्ला, मीनाक्षी शुक्ला, किशोर सिंह, राजकिशोर तिवारी, अभिषेक शुक्ला, अंकित शुक्ला, मोनू पाल, जगन्नाथ पुजारी आदि लोग रहे।

No comments