Breaking News

उन्नाव में "पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ" जन अभियान के अंतर्गत रोपित किए गए 59,57,336 पौधे


उन्नाव:- "पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ" जन अभियान, 2024 के अंतर्गत शासन द्वारा जनपद में 59,57,336 पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया था। वन विभाग उन्नाव को 14,52,804 पौधे तथा जनपद के अन्य विभागों को 45,04,532 पौधे रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया था। जिसको लेकर आज वन विभाग के पोर्टल पर सम्पूर्ण लक्ष्य की पूर्ति कर ली गई।
जनपद उन्नाव का जनपद स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम यूपीसीडा ट्रांसगंगा सिटी प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं नोडल अधिकारी के रूप में प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बाबू लाल मीणा पहुँचे। सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं प्रभागीय निदेशक उन्नाव द्वारा भेंट स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत किया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं विधायकण आदि का स्वागत जनपद के अधिकारीण द्वारा रुद्राक्ष का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान 2024 हेतु जनता को "एक पौधा माँ के नाम" लगाकर लोककल्याण के इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने हरिशंकरी पौधा लगाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं विधायकगण द्वारा नवग्रह वाटिका का रोपण किया गया। तत्पश्चात एनजीओ तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा विभिन्न प्रजाति के कुल 200 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में 500 पौधों का पौध भंडार किया गया एवं 1,50,000 सीड बाल उपस्थित जन समूहों को वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त जनपद में समस्त अन्य विभागों द्वारा अपने कार्यालय परिसरो, तहसीलो, नगर पंचायतो/नगर पालिका परिक्षेत्र, ग्राम पंचायतो आदि स्थानों पर वृहद स्तर पर आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, ब्रजेश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष गंगाघाट कौमुदी पाण्डेय, संदीप पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा "भानू" तथा अधिकारीगण में वन निगम के महाप्रबंधक रामकुमार, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, यूपीसीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा, प्रभागीय निदेशक आरुषी मिश्रा, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, एसडीएम सदर हिमांशु गुप्ता, सदर तहसीलदार अविनाश चौधरी, सीओ सिटी सोनम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments