कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन बेचने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उन्नाव:- जनपद उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गौरा कठरेवा निवासी नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. धीरेन्द्र प्रताप सिंह की पत्नी अल्पना सिंह ने दिनाँक 17.11.2023 को थाना अजगैन पर तहरीर दी थी जिसमें बताया गया था कि उनकी भूमि को मदन सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह व दो अन्य नामजद अभियुक्तो द्वारा जालसाजी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बेच दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0सं0 319/23 धारा 420/467/468/471 भादवि 03 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद दिनाँक 06.04.2024 को उ0नि0 धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा मय हमराह का0 अनूप द्विवेदी द्वारा थाना मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मदन सिंह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह नि0 पछियाँव नवाबगंज थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष को कस्बा नवाबगंज दुर्गा मन्दिर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
No comments