Breaking News

सांसद साक्षी महाराज द्वारा बांगरमऊ विधानसभा में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया गया उद्घाटन

उन्नाव:- भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज द्वारा बांगरमऊ विधानसभा स्थित यशोदा कुंज लॉन में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, लोकसभा चुनाव प्रभारी सौरभ मिश्रा, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान, लोकसभा चुनाव संयोजक भगौती रावत, बांगरमऊ चेयरमैन रामजी गुप्ता, बांगरमऊ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुनलाल दिवाकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, नगर अध्यक्ष भाजपा गोविन्द कुशवाहा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मुकेश पाल, जिला सहकारी संघ चेयरमैन पुत्तीलाल गौतम, जिला व्यवस्था प्रमुख गिरीश वर्मा सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ततपश्चात बांगरमऊ विधानसभा में जनसम्पर्क के क्रम में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज द्वारा श्याम कला रिजॉर्ट बांगरमऊ, अशोक महाविद्यालय गंजमुरादाबाद एवं माँ दुर्गा पैलेस फतेपुर 84 में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगमी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु निवेदन किया गया।

No comments