Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य ने महिला मरीजों को किया फल वितरित


उन्नाव:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग हर समय महिला शिक्षा सुरक्षा और उनके रोजगार के लिए हर समय जागरूक होकर क्रियाशील है सरकार की प्राथमिकता है कि महिलाओं को हर संभव उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता की जाए पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने एक मात्र 6 वर्ष की कन्या के एडमिशन ना होने पर खुद बिटिया का एडमिशन करवाने के निर्देश जारी किए थे मात्र तीन घंटे में बिटिया का एडमिशन हुआ था इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार के मुखिया बहन बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरुक है। 


उक्त बात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य और लखनऊ की प्रसिद्ध होम्योपैथ की डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने जिला अस्पताल में महिलाओं को फल और कटोरी वितरण करने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच में कही। उन्होंने कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में सरकार लगातार महिला सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है अनेक योजनाएं चला कर उनको सशक्त और आत्मनिर्भर बना कर उनका उनको सम्मान देने का कार्य कर रही है।


इससे पूर्व उन्होंने जिला अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ निरीक्षण करने के बाद महिला वार्ड की अधीक्षक डॉक्टर फौजिया जमील को निर्देशित किया कि महिलाओं के उपचार के बाद कोई भी लापरवाही न की जाए नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर भी सचेत रहे। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानी और समाधान का भरोसा भी दिलाया।


निरीक्षण के उपरांत भाजपा कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ भेंट कर वार्ता की। कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।


इसके बाद जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के साथ श्रीमति मौर्य ने जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पहुँच कर उनके स्वास्थ्य का हाल लिया।


इसके बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यकम में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।


इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश मंत्री श्रीकांत तिवारी गोपाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ल, जिला कार्यालय मंत्री संदीप शुक्ला, विवेक तिवारी, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, कमल बाजपेई, नगर उपाध्यक्ष नीरज पंकज अवस्थी, प्रियंका शुक्ला, सूरज सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री उदय प्रताप सिंह, नमन बाजपेई, सतीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments