ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
इस यात्रा में हाथों में तिरंगे झंडे ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों के शौर्य आतंकवाद को हराएगा भारत ऑपरेशन सिंदूर न्याय की प्रतिज्ञा आदि लिखी हुई तख्ती लिए सैनिक परिवार पूर्व सैनिक एनसीसी कैडेट्स सहित स्काउट गाइड विभिन्न सामाजिक संगठन एनजीओ राष्ट्रवादी संगठन व्यापारी अधिवक्ता शिक्षक बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह से शामिल हुए।जाति धर्म का भेद मिटा सभी शामिल हुए तिरंगा यात्रा में भारत एकता और अखंडता की झलक दिखी
मार्ग पर \”भारत माता की जय\”, \”वंदे मातरम्\” और \”पाकिस्तान मुर्दाबाद\” के नारों से जोश और गर्व का माहौल बना रहा पूरा शहर ऐसे ही नारों से गुंजायमान रहा।
रामलीला मैदान उन्नाव से निकली यात्रा का शास्त्री पार्क हरदोई पुल पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन हुआ। यात्रा के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और जिलाध्याक्ष अनुराग अवस्थी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने संबोधित किया।
हमले में मारे गए 27 लोगों को भी दी श्रद्धांजलि उनके चित्र लगाए गए। रथ पर भारत माता के चित्र लगाया गया उस अर्पित किए गए पुष्प। रथ पर वीर शहीद सैनिकों की पत्नियां उपस्थित रहीं समापन पर उनका सम्मान भी किया गया।
इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह के साथ झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना कर यात्रा में सम्मिलित हुए।
अनुराग अवस्थी ने कहा समूचे देश के लोग भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सैल्यूट करते हुए बहादुर जवानों का अभिनंदन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने आतंकवादी भेजकर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ने का कुकृत्य किया मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने आपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और बदला लिया ऑपरेशन सिंदूर आतंकियों के अंत तक नहीं रुकेगा।
पाकिस्तान ने केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। पाकिस्तान ने अपनी विफलता की कहानी ही दुनिया को बताई है।
जवानों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है। यह तिरंगा भारत के आन, मान-शान तथा शौर्य-पराक्रम का प्रतीक है।
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा हमने सबसे सटीक हमला कर पाकिस्तान ही नहीं चीन और तुर्की के भी दांत खट्टे किए।
यात्रा जिला संयोजक मनीष जायसवाल सुशील तिवारी नवीन सिंह यात्रा संयोजक विमल द्विवेदी के संयोजन में निकली।
यात्रा में जिला महामंत्री आशीष बाजपेई विपिन मिश्रा प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित अनिल कुशवाहा राकेश कृष्ण साहु विमला कुरील आनंद अवस्थी कृष्ण कुमार वर्मा शशांक सिंह सनी ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता सतीश चौधरी सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू और आशीष शुक्ला रिंकू चेयरमैन भी उपस्थित रहे संदीप पाण्डेय साधना दीक्षित युवा मोर्चा अध्यक्ष बाला राव गुप्ता मुकेश पाल आरिफ खान नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी भाजपा जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
No comments