उन्नाव स्थित विशाल कॉन्टिनेंटल में आयोजित हुआ एक राष्ट्र एक चुनाव व्यापारी संवाद
उन्नाव:- मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
सांसद साक्षी जी महाराज बोले पहलगाम आतंकी हमले में मारे लोगों के लिए पीड़ा है जिन्हें धर्म और जाति पूछकर मारा गया।
सपा सरकार में खाली दुकान हमारी है का नारा था। दिन में दुकान के सटर टूट जाते थे।व्यापारी एमपी एमएलए बनाने वाले देश की दशा दिशा बदलने वाले हैं। कुछ लोग 2047 तक गजवाएं हिंद का सपना देखते हैं मोदी जी ने लाल किले से ऐलान कर दिया 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे। इसी विकसित भारत के एक देश एक चुनाव आवश्यक।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा पिछली सरकारों में व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए पैसे देते थे आज व्यापारी की तरफ उठने वाले हाथ को काटने काम करते हैं। मोदी जी देश को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए देश का पैसा अपव्यय से कैसे बच सकता है इस विषय पर कार्य कर रहे हैं इसी को लेकर बार बार चुनाव से होने वाले खर्च से हमें बचाना चाहते हैं।
इस अवसर पर संयोजक धर्मवीर सिंह, संचालक मनीष जायसवाल, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी , पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद अवस्थी, चंद्र प्रकाश अवस्थी , अखिलेश अवस्थी, राम तनेजा , सभासद बृजेश पांडे, नगर अध्यक्ष अवनीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
No comments