मोदी परिवार बूथ होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।Latest Unnao News
उन्नाव:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर मोदी परिवार होली मिलन समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। बूथ अध्यक्ष के संयोजन में आयोजित इन कार्यक्रमों में बूथ समिति के सदस्यों सहित पन्ना प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, शक्तिकेंद्र, संयोजक, प्रभारी ने सहभाग किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिला होली मिलन किया।
जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार बांगरमऊ में मोदी परिवार बूथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सांसद साक्षी महाराज लोकसभा क्षेत्र की भगवंतनगर विधानसभा के भगवंतनगर में जिला पंचायत सदस्य सुधीर शर्मा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया।
बूथ अध्यक्षों द्वारा कार्यक्रमों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला महामंत्री अभियान संयोजक आशीष बाजपेई अटल, विधानसभा संयोजक जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, जिलामंत्री रजनीश वर्मा, राम नरेश सिंह, सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बाला राव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला ने प्रतिभाग किया।
मोदी परिवार बूथ होली मिलन बूथ नम्बर 223 में मोदी परिवार बूथ होली मिलन का आयोजन बूथ अध्यक्ष निखिल गुप्ता के संयोजन में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर अध्यक्ष अविनीश गुप्ता छोटे, शक्तिकेन्द्र संयोजक विवेक मिश्रा सोनू, पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित निगम लोली, अभिषेक श्रीवास्तव, शंकर दादा, अशोक गुप्ता, सभासद प्रत्याशी रहे राजू गुप्ता, अश्विनी, मोहित, सुनील, प्रशांत आदि उपस्थित रहे।
विधायक श्रीकांत कटियार ने आज विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ के अन्तर्गत बांगरमऊ ग्रामीण द्वितीय मण्डल के शक्ति केन्द्र माढ़ापुर में बूथ संख्या 268 पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्त्ताओं एवं ग्राम वासियों के साथ होली मिलन करके सभी से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अर्जुनलाल दिवाकर, मण्डल अध्यक्ष जगजीत राजपूत, प्रधान विजयपाल कुशवाहा, अतुल मिश्रा, विजय निषाद, पप्पू त्रिवेदी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विधायक बम्बालाल दिवाकर ने आज मण्डल हैदराबाद के कायमपुर निम्बरवारा बूथ नंबर 311 में आयोजित होली मिलन समारोह में मोदी परिवार के साथ सम्मिलित हुए। उपस्थित क्षेत्रवासियों ने होली खेलकर रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनायें प्रेषित की।
No comments