उपजिलाधिकारी सदर प्रज्ञा पाण्डेय निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का कर रहीं निर्वहन।
उन्नाव:- उत्तर प्रदेश में ऐसे कई अधिकारी हैं जो अपनी बेहतर कार्यशैली को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। कभी अपने यूनीक स्टाइल की वजह से तो कभी जनता और लोगों के प्रति अपने मधुर व्यवहार की वजह से। ऐसे ही अधिकारियों में से एक हैं जनपद उन्नाव में वर्तमान समय में उपजिलाधिकारी सदर प्रज्ञा पाण्डेय जो जनता की शिकायतों को बखूबी सुनती भी है और उनको शीघ्र ही न्याय दिलाने का प्रयास भी करती है। क्षेत्र की जनता उनके मधुर व्यवहार और बेहतर कार्यशैली की काफी तारीफ भी करती है।
उत्तर प्रदेश से 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय मूलरूप से जनपद अयोध्या की निवासी हैं। प्रज्ञा पाण्डेय की पीसीएस परीक्षा में 45वीं रैंक थी और महिलाओं में उनकी 13वीं रैंक। प्रज्ञा पाण्डेय ने अपनी प्राथमिक शिक्षा जनपद रायबरेली से पूरी की हैं इसके बाद उन्होंने मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय गोरखपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बी.टेक किया। प्रज्ञा पाण्डेय ईमानदार अधिकारियों में से एक मानी जाती है और जनता के प्रति अपनी बेहतर कार्यशैली की वजह से भी जानी जाती है।उपजिलाधिकारी सदर प्रज्ञा पाण्डेय से क्षेत्र की जनता काफी खुश है और अपने व्यवहार एवं ईमानदारी के चलते प्रशंसा की पात्र भी हैं और वह स्वयं अपने अधीनस्थों से समय-समय पर बैठककर कार्य को लम्बित न रखने तथा जनता की समस्या का समाधान, सौहार्द और सामंजस्य बढाते हुए एक आदर्श अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं।
No comments