Breaking News

व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने ली भाजपा की सदस्यता


उन्नाव:- शहर के हिरन नगर निवासी जिले के बड़े व्यवसाई विनय गुप्ता ने आज भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने विनय को पार्टी का प्रतीक अंग वस्त्र धारण करवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने विनय से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही विनय गुप्ता इससे पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारी थे। 

आज पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू, जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, गिरीश वर्मा, कमल बाजपाई, चन्द्र भूषण सिंह और जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है।

No comments